Author: Admin

  • “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत ग़ाज़ीपुर और बनारस में चौपाल का आयोजन |

    “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत ग़ाज़ीपुर और बनारस में चौपाल का आयोजन |

    प्रेस विज्ञप्ति

    युवा हल्ला बोल
    23 दिसंबर 2021
     
    “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत ग़ाज़ीपुर और बनारस में चौपाल का आयोजन
     
    नहीं चाहिए हिंदू-मुसलमान, चीन-पाकिस्तान हमें चाहिए पढ़ाई, कमाई और दवाई : गोविंद मिश्रा
    आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के मुद्दे को प्रमुख मुद्दा बनाने के लिए संकल्पित ‘युवा हल्ला बोल’ ज़िलेवार चौपाल जारी। आज़मगढ़, मऊ, बलिया के बाद ग़ाज़ीपुर में भी लगी चौपाल। बताते चले कि विगत 10 दिसंबर को युवा हल्ला बोल ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर “युवाओं की यूपी” कैम्पेन लांच किया था। इस कैम्पेन के 22 बिंदु के एजेंडा को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा आज ग़ाज़ीपुर ज़िले में पहुँचे। ग़ाज़ीपुर के युवाओं को सम्बोधित करते हुए गोविंद मिश्रा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है जब कि प्रदेश में 5 लाख से ज़्यादा सरकारी पद ख़ाली है जिसमें सबसे ज़्यादा शिक्षक और पुलिस के है। ग़ाज़ीपुर से युवा हल्ला बोल टीम के सदस्य जितेन्द्र यादव ने कहा कि इस 22 सूत्री एजेंडा को जिले के गाँव गाँव तक पहुचाएँगे। इस चौपाल में राहुल यादव, विनोद, प्रिंस यादव, सोनू, उपेन्द्र, राजू, अनंत तिवारी अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत आज़मगढ़, मऊ और बलिया में चौपाल का आयोजन

    “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत आज़मगढ़, मऊ और बलिया में चौपाल का आयोजन

    प्रेस विज्ञप्ति: युवा हल्ला बोल
    22 दिसंबर 2021

    “युवाओं की यूपी” मुहिम के अंतर्गत आज़मगढ़, मऊ और बलिया में चौपाल का आयोजन

    ‘युवा हल्ला बोल’ की कोशिश है कि यूपी का चुनाव रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर हो : गोविंद मिश्रा

    आजमगढ़ : मउ- “युवाओं की यूपी” अभियान के अंतर्गत ज़िलेवार यात्रा में 21 दिसंबर को ‘युवा हल्ला बोल’ की आज़मगढ़ की टीम ने कुँवर सिंह उद्यान (मेहता पार्क) में चौपाल का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा जी और उत्सव यादव जी मौजूद रहे। ‘युवा हल्ला बोल’ आज़मगढ़ के ज़िला अध्यक्ष हर्षित ने कहा कि अबकि बार यहाँ के युवा पढ़ाई कमाई दवाई जैसे अहम मुद्दे को चुनावी बहस बनाएँगे। आज़मगढ़ चौपाल में ‘युवा हल्ला बोल’ टीम से हर्षित, अमन आज़ाद, सोनू विश्वकर्मा, शुभम, हिमांशु, उत्कर्ष, विज्ञान यादव, अभिषेक मौर्या, निखिल यादव, रिंकु आदि उपस्थिति रहे।

    दूसरे दिन 22 दिसंबर को गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा मऊ जिले से हुई। युवा हल्ला बोल की मऊ टीम ने सिद्धविनायक मैरेज हाल, रतनपुरा मऊ में चौपाल का आयोजन किया। मऊ टीम के सदस्य कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं के संदेश को ज़िले के कोने कोने तक ले जाएँगे। मऊ जिले से सुजीत कुमार सिंह, विश्वंभर सिंह, सौरभ सिंह, मानवेन्द्र बहादुर सिंह, आशुतोष यादव, रोहित यादव, विकेश गिरी, प्रभात त्रिपाठी, राहुल, रोहित, विहारी, रविनंदन, डबलू , अमरजीत अन्य लोग उपस्थित रहे।

    मऊ के बाद कार्यकारी अध्यक्ष ने बाग़ी बलिया ज़िले में आयोजित चौपाल में भी हिस्सा लिए। जहां ज़िला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया था। बलिया के युवा हल्ला बोल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गोविंद मिश्रा ने कहा कि आज़ादी के लड़ाई में बलिया के लोगों ने अभूतपूर्व योगदान दिया था। अब समय है कि युवाओं के इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘युवा हल्ला बोल’ के संदेश को बलिया के युवा आत्मसात् करें। युवाओं की यूपी कैम्पेन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में पढ़ाई कमाई दवाई को बहस के पटल पे लाना है। युवा हल्ला बोल के बलिया जिले के अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि हमने कमर कस ली है कि २२ बिंदु अजेंडा को जन जन तक ले जाएँगे और जनवरी के महीने में “युवा महापंचायत” का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव उत्सव यादव ने कह कि दुनिया के सबसे युवा देश के युवाओं को देश की राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की ज़रूरत है कोशिश होनी चाहिए कि युवाओं के मुद्दे देश के राजनीति के केंद्र में हो। साथ ही उत्सव यादव ने बलिया ज़िले के टीम को संगठन विस्तार के सुझाव दिए।इस चौपाल में बलिया ज़िले से अवनीश कौशिक, भूपेन्द्र यादव, पप्पू यादव, संजीत कुमार, दीपक शर्मा, अभिषेक सिंह, भोला वर्मा, संजीवन वर्मा, मनीष, हिमांशु, विनोद, अरविंद अनमोल, अंकुर अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • ‘युवाओं की यूपी’ कैंपेन के लिए अभियान कमेटी का गठन

    ‘युवाओं की यूपी’ कैंपेन के लिए अभियान कमेटी का गठन

    प्रेस विज्ञप्ति
    युवा हल्ला बोल
    19 दिसंबर 2021
     
    ‘युवाओं की यूपी’ कैंपेन के लिए अभियान कमेटी का गठन
     
    21 दिसंबर से जिले वार यात्रा के दौरान होगा चौपालों का आयोजन: रजत यादव
    ‘युवाओं की यूपी’ अभियान को सफल बनाने के लिए ‘युवा हल्ला बोल’ ने कैम्पेन कमेटी की घोषणा कर दी है। बताते चलें कि बीते 10 दिसंबर को ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने लखनऊ में हुए कार्यक्रम के दौरान ‘युवाओं की यूपी’ कैम्पेन लॉंच किया था। इसके अलावा यूपी प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ जैसे बुनियादी मुद्दों पर 22 प्रश्नों का एक पेपर भी जारी किया गया था।
    ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी रजत यादव ने घोषणा करते हुए बताया कि इस कमिटी का काम ‘युवाओं की यूपी’ अभियान के कार्यक्रम तय करने से लेकर इसके क्रियान्वयन पर नज़र रखना भी है। आगामी एक महीने में ‘युवा हल्ला बोल’ की केंद्रीय नेतृत्व जिले वार यात्रा कर “युवा चौपाल” का आयोजन करेगी जहाँ ‘युवाओं की यूपी’ के 22 सवालों पर चर्चा विमर्श की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ और रोज़गार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जाए।
    बताया गया कि पहले चरण में वाराणसी, जौनपुर, देवरिया, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, आज़मगढ़, बलिया, मेरठ, महराजगंज, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मोरादाबाद, भदोही, मिर्ज़ापुर, जालौन, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीरनगर, इलाहाबाद, उन्नाव, गाज़ीपुर, सिद्धार्थनगर, राय बरेली, आगरा, फर्रुखाबाद जैसे शहरों में चौपाल का आयोजन होगा और बैठकें की जाएंगी। इन जिलों में आगामी 21 दिसंबर से होने वाली बैठकों में ‘युवा हल्ला बोल’ के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इन बैठकों में ‘युवाओं के यूपी’ कैंपेन के 2022 के 22 सवालों पर चर्चा के साथ साथ 12 जनवरी के बाद होने वाले ‘युवा महापंचायत’ की तैयारी पर भी बात होगी। बताते चलें कि लखनऊ की प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने 12 जनवरी के बाद प्रदेश में ‘युवा महापंचायत’ आयोजित करने की घोषणा की थी और विधानसभा चुनाव में युवाओं का एजेंडा स्थापित करने की प्रतिबद्धता जतायी।
  • Youth to decide UP’s election agenda

    Youth to decide UP’s election agenda

    प्रेस विज्ञप्ति
    10 दिसंबर 2021
    युवा तय करेंगे यूपी की सत्ता : अनुपम 
     
    अनुपम के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी यात्रा और 12 जनवरी के बाद ‘युवा महापंचायतों’ का होगा आयोजन : गोविंद मिश्रा
     
    ‘युवाओं की यूपी’ कैम्पेन के जरिए 22 सवालों पर होगा सरकार का हिसाब : रजत यादव
     
    यूपी के सभी जिलों में यात्रा कर ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ को बनाएंगे चुनावी नारा : प्रशांत कमल 
     
    लखनऊ: बेरोज़गारी को राष्ट्रीय बहस बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बेरोज़गर युवा ही अब यूपी की सत्ता तय करेंगे। मौका था राजधानी लखनऊ में ‘युवाओं की यूपी’ कैम्पेन की घोषणा का जहाँ अनुपम के साथ ‘युवा हल्ला बोल’ के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा और प्रदेश प्रभारी रजत यादव भी उपस्थित रहे। मुहिम के अंतर्गत नेताओं ने ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ जैसे मुद्दों पर 2022 के लिए 22 सवालों का एक दस्तावेज जारी किया। साथ ही इन सवालों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए आगामी रूपरेखा भी सार्वजनिक किया। पहले चरण में सभी जिलों की यात्रा की जाएगी और दूसरे चरण में युवा महापंचायतों का आयोजन होगा।
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनुपम ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के युवाओं से रोज़गार के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आयी सरकार आज नौकरियों में कटौती, भर्तियों में भ्रष्टाचार, परीक्षा में पेपर लीक और बहाली में लेटलतीफी का पर्याय बन गयी है। इससे भी दुखद बात है कि रोज़गार मांग रहे युवाओं को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा जाना बिल्कुल आम बात हो गयी है। आए दिन राजधानी लखनऊ से पुलिसिया बर्बरता की तस्वीरें आती रहती हैं। एक तरफ तो बेरोज़गर युवा सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार झूठा प्रचार करने में आम जनता का पैसा फूंक रही है।
    ‘युवा हल्ला बोल’ के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के मुद्दों पर फेल हो चुकी है और अब झूठा प्रचार करके गुमराह करने की कोशिश कर रही है। शिक्षित बेरोज़गर युवाओं ने हर तरह की कोशिश कर ली। गुहार लगाया, शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया, लाठी डंडे खाए, बदनामी झेली लेकिन सरकार में युवाओं के वाजिब मुद्दों को लेकर कोई संवेदना नहीं दिखी। इसलिए अब युवाओं ने ठाना है कि चुनावी चोट देकर ही सरकार को होश में लाया जा सकता है। इसी क्रम में 2022 के लिए 22 सवाल के साथ हमने पूछा है कि क्यों हमारी यूपी आज बेहाल है।
    प्रदेश प्रभारी और ‘युवा हल्ला बोल’ महासचिव रजत यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं का एजेंडा सेट करने के लिए अनुपम के नेतृत्व में सभी जिलों की यात्रा की जाएगी। पहले चरण में प्रदेशव्यापी यात्रा के बाद 12 जनवरी से युवा महापंचायतों का आयोजन भी होगा। रजत ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि प्रदेश के युवा एकजुट होकर चुनाव में युवाओं का एजेंडा सेट करें वरना संवेदनहीन सरकारें हमारे भविष्य से खिलवाड़ करती रहेंगी।
    प्रेस वार्ता के दौरान ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल, सचिव अमित प्रकाश, उत्सव यादव, अशफाक खान समेत लखनऊ टीम से दिव्येन्दु मणि, मुलायम यादव और सचिन कुमार भी उपस्थित रहे।
    Yuvao ki UP document attached.
    ——-
    Press Release
    10 Dec 2021
    Youth to decide UP’s election agenda: Anupam
    State-wide yatra and ‘Yuva Mahapanchayats’ after January 12 led by Anupam: Govind Mishra
    Yuvaon Ki UP’ campaign’s 22 questions will hold the government accountable: Rajat Yadav
    Our state-wide yatra and campaign will make ‘Padhai Kamai Dawai’ the election slogan: Prashant Kamal
    Anupam, National President of ‘Yuva Halla Bol’, the movement that has been instrumental in making unemployment a national debate, has declared that it will be the unemployed youth that will determine the results in the UP elections. He said this at the event announcing the ‘Yuvaon Ki UP’ campaign in Lucknow. Govind Mishra, the working president of ‘Yuva Halla Bol’ Prashant kamal, the National General Secretary and Rajat Yadav, the state in-charge were also present on the occasion. The leaders released a document with 22 questions on the issues of Padhai, Kamai and Dawai for 2022. They also shared their upcoming roadmap about how they would take these to the people of the state. In the first phase, the team will visit all the districts in the state and in the second phase, it will organize Yuva Mahapanchayats.
    Addressing the press, Anupam said that the Yogi Adityanath government of UP has only cheated the youth in the name of employment. The government, which came to power with big promises, has now become known for job cuts, corruption, delays in recruitment and paper leaks in examinations. To add insult to injury, the government has resorted to beating up the youth mercilessly when they seek employment. We come across images of police brutality from Lucknow every day. It is ironic how while the unemployed youth endures lathicharge on the streets, the government continues to make false claims using public money.
    Govind Mishra, the working president of ‘Yuva Halla Bol’ said that the BJP government of Uttar Pradesh has completely failed to address the issues of the state’s youth and is just trying to mislead with false propaganda. The educated unemployed youth has tried everything to seek government’s attention. Besides appeals and peaceful dharnas, the youth has also faced slander and endured beating, but the government has shown no sympathy for their legitimate issues. The youth now has decided that electoral injuries can only bring this government to its senses. Our 22 questions for 2022 will illustrate why UP is in a bad state today.
    State in-charge and general secretary of ‘Yuva Halla Bol’, Rajat Yadav said that under Anupam’s leadership, the team will be travelling to all districts to establish the agenda of youth. Yuva Mahapanchayats will be organized from January 12 after a state-wide yatra in the first phase. Rajat said that the time has come for the youth of the state to unite and set the agenda in the elections, otherwise apathetic governments would continue to play with our future.
    Secretary Amit Prakash, Utsav Yadav, Ashfaq Khan were present at the press conference. They were accompanied by Divyendu Mani, Mulayam Yadav and Sachin Kumar from the Lucknow team.
  • UP 2022 Election के लिए 22 सवाल | Lucknow Press Club

    UP 2022 Election के लिए 22 सवाल | Lucknow Press Club

    प्रेस आमंत्रण
    ‘युवा हल्ला बोल’

    देशभर में युवाओं के मुद्दों पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेतागण ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ जैसे मुद्दों पर यूपी में कैंपेन का एलान करेंगे।

    इस अवसर पर ‘युवाओं की यूपी’ मुहिम का पेपर जारी होगा जिसमें 2022 के लिए 22 सवाल पूछे जाएंगे और आगामी चुनावों के दौरान कैम्पेन की रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी।

    प्रेस वार्ता को ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रजत यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल समेत प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।

    दिनांक: 10 दिसंबर 2021
    समय: 12.30 बजे
    स्थान: यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ
    संपर्क: +91 9810408888 

  • Yuva Halla Bol!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Widgets

    Widgets

    Fully widgetized sidebars, header area and footer for easy custom widget and custom content the way you want to use them and place them. Use of dynamic Facebook Feeds and Twitter feeds and
    social icons and chat are among others that can be readily used.

  • bbPress

    bbPress

    Default forum from WordPress.org is also tested and is found to be compliant.

  • WooCommerce and other plugins

    WooCommerce and other plugins

    WooCommerce tested theme for easy shop and eCommerce as well as Contact form 7 tested for forms and NextGen gallery and other portfolio plugins tested for gallery or portfolio choices.

  • Footer layout

    Footer layout

    Footer is also given with 4 different layouts to choose from.